[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Fight Against CriminalFight Against Criminal
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Blog

जैकलीन फर्नांडिस के लिए सुकेश ने भेजा क्रिसमस गिफ्ट, कहा- मेरे बाहर आने तक रुको……

admin
Last updated: December 29, 2024 4:45 pm
admin

जैकलीन फर्नांडिस को ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एक लेटर भेजा है। इतना ही नहीं उस लेटर में सुकेश ने बताया कि इस क्रिसमस पर वह एक्ट्रेस को क्या गिफ्ट दे रहा है….

जैकलीन फर्नांडिस के लिए सुकेश ने भेजा क्रिसमस गिफ्ट, कहा- मेरे बाहर आने तक रुको, उसके बाद…
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद होने के बावजूद जैकलीन फर्नांडिस को खत लिखता रहता है। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी इस पर रिएक्ट नहीं किया है। अब क्रिसमस के मौके पर सुकेश ने एक बार फिर एक्ट्रेस के लिए खत लिखा है और बताया कि वह क्या गिफ्ट देने वाला है। सुकेश का खत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैकलीन के फैंस इस लेटर को देखकर हैरान हैं।
सुकेश का दावा- जैकलीन के लिए स्पेशल गिफ्ट
खत में आप देखेंगे कि सुकेश ने जैकलीन को बेबी गर्ल लिखा है। सुकेश ने लिखा, ‘आपसे दूर रहना मुझे आपके सांता क्लॉज की भूमिका निभाने से नहीं रोक सकता। इस साल मेरे पास आपके लिए स्पेशल गिफ्ट है, माय लव।’ सुकेश ने बताया कि उसने फ्रेंच वाइनयार्ड खरीदा है एक्ट्रेस के लिए। उसने लिखा, ‘आज मैं आपको ना सिर्फ वाइन की बॉटल बल्कि पूरा वाइनयार्ड गिफ्ट करना चाहता हूं जो फ्रांस में है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।’
मेरे बाहर आने का इंतजार करो
सुकेश ने आगे लिखा, ‘मैं आपके साथ इस गार्डन में हाथ पकड़कर घूमने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। पूरी दुनिया सोच सकती है कि मैं पागल हूं, लेकिन मैं सच में प्यार में पागल हूं आपके लिए। इंतजार करो जब तक मैं बाहर नहीं आता, तब पूरी दुनिया हमें साथ देखेगी।’
बता दें कि सुकेश को साल 2015 में फ्रॉड केस मामले में गिरफ्तार किया था और तबसे वह जेल में ही है। सुकेश से जांच के दौरान जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया। सुकेश ने दावा किया था कि वह जैकलीन को डेट कर रहा है। दोनों की साथ की कई फोटोज लीक हुई थीं।

Previous Article फर्जी उत्तराधिकार प्रमाणपत्र मामले में पनवेल कोर्ट में 2 वकील गिरफ्तार…
Next Article Fishing boat damaged after being hit by Chinese cargo ship | Mumbai News Fishing boat damaged after being hit by Chinese cargo ship | Mumbai News
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account