[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Fight Against CriminalFight Against Criminal
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Blog

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन… एम्स मे इलाज के दौरान ली अंतिम सांस…राबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी राजनीति के जेंटलमैन को खो दिया देश ने!।

admin
Last updated: December 27, 2024 11:25 am
admin

नई दिल्ली (गोपाल के मारवाड़ी):- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया गया थ। उनके परिवार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अस्पताल पहुंच गई थी। नई दिल्ली एम्स ने मनमोहन के निधन की पुष्टि करते हुए न्यूज बुलेटिन जारी किया है। एम्स ने कहा, “अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.
मनमोहन सिंह के निधन की सूचना देते हैं। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण इलाज करवा रहे थे और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। घर पर ही उन्हें तुरंत पुनर्जीवित करने के उपाय शुरू किए गए। उन्हें रात 8:06 बजे एम्स, नई दिल्ली के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और आज गुरुवार रात्रि 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”
डॉ. मनमोहन सिंह अपनी सौम्य छवि, सरलता, ईमानदारी और उत्कृष्ट आर्थिक नीतियों के लिए जाने जाते थे। उनका निधन भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक दो कार्यकालों हेतु भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो लोकसभा चुनाव नहीं जीते थे और राज्यसभा सदस्य रहते हुए इस पद पर आसीन हुए। उनके कार्यकाल में आर्थिक विकास और सामाजिक योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. मनमोहन सिंह एक सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले नेता थे। उनकी पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां हैं। वे साहित्य, संगीत और अध्यात्म में गहरी रुचि रखते थे। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर फैलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। देश विदेश से अनेक राष्ट्राध्यक्षों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। आप भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके हैं।

Previous Article Unbelievable Journey: Man Survives 250 km Under Train Bogie in Jabalpur | Bhopal News Unbelievable Journey: Man Survives 250 km Under Train Bogie in Jabalpur | Bhopal News
Next Article German President dissolves parliament, calls early election for February 23 German President dissolves parliament, calls early election for February 23
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account