RR vs MI Live score IPL 2024 updates: आज का आईपीएल मैच राजस्थान रॉयल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस है। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती तीन मैच गंवाने के बाद मुंबई की टीम वापस रफ्तार पकड़ रही है। पिछले चार में से तीन मैच उसने जीते हैं। हालांकि टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स के विजयरथ पर लगाम लगाना उसके लिए आसान नहीं होगा। इस मैच में जहां मुंबई की निगाहें, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर रहेंगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए जॉस बटलर का फॉर्म में आना एक राहत भरी खबर है। यशस्वी जायसवाल अभी तक क्लिक नहीं कर पाए हैं। ऐसे में राजस्थान कप्तान संजू और इस सीजन के हीरो रियान पराग पर निर्भर रहेगी।
RR vs MI LIVE Score – कागजों पर मजबूत दिखती है राजस्थान
RR vs MI LIVE Score – मुंबई इंडियंस के मुकाबले राजस्थान रॉयल्स की टीम कागजों पर मजबूत दिखती है। राजस्थान की बॉलिंग और बैटिंग दोनों की क्लिक कर रही है। वहीं, मुंबई के लिए गेंदबाजी अभी मजबूत पहलू नहीं है।
RR vs MI LIVE Score – क्या रोहित तोड़ पाएंगे यह सिलसिला
RR vs MI LIVE Score – रोहित शर्मा जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो एक रिकॉर्ड उन्हें बार-बार परेशान करेगा। पिछली 19 पारियों में हिटमैन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक भी अर्धशतक नहीं बना सके हैं। अब देखना है क्या इस मैच में यह सिलसिला टूटेगा?
RR vs MI LIVE Score – बुमराह और कोएट्जी मचा रहे धूम
RR vs MI LIVE Score – मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएट्जी ने अपनी गेंदबाजी से खूब धूम मचाई है। लेकिन इन दोनों के अलावा अन्य गेंदबाजों ने अभी तक निराश ही किया है।
RR vs MI LIVE Score – राजस्थान ने जीता था पहला मैच
RR vs MI LIVE Score – राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की पहली भिड़ंत में बाजी राजस्थान के हाथ लगी थी। अब देखना यह है कि क्या मुंबई की टीम राजस्थान के होम ग्राउंड पर अपना बदला चुका सकती है।
RR vs MI LIVE Score – संदीप शर्मा अभी भी चोटिल
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अभी भी चोटिल हैं। टीम डायरेक्टर कुमार संगकारा की मानें तो उनकी रिकवरी अच्छी है। हालांकि, वे अभी खेलते नजर नहीं आएंगे। नांद्रे बर्गर को शायद मैदान पर देखा जा सकता है।
RR vs MI LIVE Score – राजस्थान को रोकना मुश्किल
मुंबई इंडियंस के लिए राजस्थान को उनके होम ग्राउंड पर रोकना काफी मुश्किल है। टीम अभी भी शीर्ष पर है, जबकि मुंबई को कुछ झटके हार के तौर पर लग चुके हैं। राजस्थान की टीम सिर्फ एक मुकाबला इस सीजन हारी है। वह मुकाबला भी आखिरी गेंद तक चला था।
RR vs MI Live Score: राजस्थान और मुंबई की संभावित इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन/संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। [इम्पैक्ट सब्सिट्यूट: नांद्रे बर्गर/केशव महाराज]
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह। [इम्पैक्ट सब्सिट्यूट: आकाश मधवाल]
RR vs MI Live Score: क्या आज सवाई मानसिंह में ऐसा होगा?
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर इस साल कोई 200 रन का आंकड़ा नहीं छू पाई है। 180-190 के स्कोर पर ही यहां टीमों के बीच अच्छे मैच देखने को मिले हैं। आरआर ने अपने होम ग्राउंड पर चार में से तीन मैच जीते हैं।
RR vs MI Live Score: आज भी होगा हाई स्कोरिंग मुकाबला?
जयपुर में दो बार टीमों ने टारगेट को डिफेंड किया है, वहीं दो बार टीमें बाद में बैटिंग करते हुए जीती है। तो टॉस इस मैदान पर कुछ अहम भूमिका नहीं निभाने वाला है। फैंस को आज के मुकाबले में भी एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
RR vs MI Live Score: दूसरी बार होगी राजस्थान और मुंबई की टक्कर
RR vs MI Live Score: राजस्थान और मुंबई की मौजूदा सीजन में दूसरी बार टक्कर होगी। दोनों की 1 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडयम में भिड़ंत हुई थी, जिसमें राजस्थान ने 6 विकेट से बाजी मारी थी। मुंबई हार का बदला लेने की फिराक में होगी।
RR vs MI Live Score: राजस्थान वर्सेस मुंबई हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान और मुंबई के बीच आईपीएल में कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। राजस्थान ने इस दौरान 13 जबकि मुंबई ने 15 मैचों में विजयी परचम फहराया। एक मैच बेनतीजा रहा।
RR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, केशव महाराज, तनुश कोटियन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़, जोस बटलर, टॉम कोहलर-कैडमोर।
RR vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, नमन धीर, ल्यूक वुड, हार्विक देसाई, शम्स मुलानी, अंशुल कंबोज, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, शिवालिक शर्मा।