दिल्ली के रामलीला मैदान के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में इंडिया गठबंधन की महारैली होने वाली है। इस रैली में देशभर से कुल 14 गैर भाजपाई राजनितिक दल हिस्सा लेने वाले हैं जो हमेंत सौरे की गिरफ्तारी समेत कई मुद्दे उठाएंगे। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ल के रामलीला मैदान में इस तरह की महारैली आयोजित की थी जिसमें कई राजनीतिक दलों अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ केंद्र पर हमला बोला था। रांची में आयोजित होने वाली रैली में हिस्सा लेने के लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी अन्य नेताओं के साथ रांची पहुंची हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य भी इस रैली को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित की जा रही इस रैली में पांच लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दावा किया कि इस रैली में केंद्र सरकार के ‘‘तानाशाह’’ रवैये का खुलासा किया जाएगा। इससे जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बनें रहिए हमारे साथ-
LIVE UPDATE 4.35 PM: कल्पना सोरेन ने रैली में हेेमंत सोरेन का पत्र पढ़ा। इस दौरान उन्होंने कहा, मुझे बिना किसी वजह जेल में बंद करके रखा है। उसी तरह अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा है। आजाद के बाद ये ऐसी पहली स्थिति है जब चुनाव से पहले शीर्ष नेताओं को जेल के अंदर डाल दिया गया। हम अपना हक मांगते हैं तो ये लोग हमें जेल में डाल देते हैं। हमें तानाशाही सरकार को हटाना होगा।
LIVE UPDATE 4.33 PM: विपक्षी की महारैली में जमकर हंगामा हुआ। कई कार्यकर्ता आपस में भिड़ते हुए नजर आए। इस दौरान एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी गईं।
LIVE UPDATE 4.19 pm: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित करते हुए, भाजपा को भगाना है देश को बचाना है। उन्होंने कहा, मोदी जी अच्छे काम को नहीं पचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी के तीन जमाई है, बीजेपी, आईटी और सीबीआई। उन्होंने कहा, पूरे देश में तानाशाही चल रही है। जांच एजेंसी बीदेपी की सहयोगी है लेकिन हम इनकी भभकी से नहीं जरने वाले। तेजस्वी यादव ने कहा, इनकी 400 पाार वाली फिल्म फ्लॉप है।
LIVE UPDATE 4.00 pm: सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा, मेरे पति का कसूर था। वह 12 साल से इंसुलिन ले रहे हैं। लेकिन अब जेल में उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा। उनके एक-एक निवाले पर कैमरा लगा दिया गया है। उन्होंने कहा, केजरीवाल को सिर्फ और देश की चिंता है। इसी के साथ उन्होंने केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए गारंटियां भी दीं।
LIVE UPDATE 3.57 PM: आप नेता संजय सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, 6 महीने पीएम मोदी ने मुझे जेल में रखा। केजरीवाल मनीष सिसोदिया जेल में है। सबको पकड़-पकड़ कर जेल में डेल दिया। झारखंड के सबसे लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को जेल में दिया। ये लोग जेल से डरा रहे हैं।
LIVE UPDATE 2.46 PM: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से उनका झारखंड दौरा रद्द हो गया है। वह रांची में आयोजित होने वाली रैली में शामिल नहीं होगे।
LIVE UPDATE 2.06 PM: इंडी गठबंधन के राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में आए मंत्री बन्ना गुप्ता ने एयरपोर्ट पर कहा कि भाजपा पूरे देश में भ्रम फैलाकर एकाधिकार चाहती है। लेकिन इंडी गठबंधन एकजुट है। इस रैली से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। लोकसभा की सभी सीटों पर इंडी गठबंधन ही जीतेगा। उन्होंने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।
LIVE UPDATE 2.00 PM: राजद नेता तेजस्वी यादव भी रैली में शामिल होने के लिए रांची पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। यह गठबंधन की रैली है। भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ, भाजपा भगाओ देश बचाओ , भाजपा भगाओ संविधान बचाओ। भाजपा ने इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जो व्यवहार किया वह जनता भली-भांति जानती है। आने वाले चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
LIVE UPDATE 1.544 PM– रैली के लिए नेताओं का रांची पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी जेएमएम की इस महारौली में शामिल होने के लिए रांची पहुंच गई हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी यहां पहुंच गए हैं।