JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com , www.jac.jharkhand.gov.in , jac.nic.in और jharresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है। लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। नीचे परिणाम का डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं। इस वर्ष कुल 90.31 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 205110 विद्यार्थी (54 फीसदी ) फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। जैक 10वीं रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने जारी किया। इस दौरान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्कर्ष गुप्ता और सचिव एसडी तिग्गा भी मौजूद थे। जैक ने पहली बार अप्रैल में ही रिजल्ट जारी किया है। पहले मई-जून में परिणाम जारी होते थे। अगले सप्ताह इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स, और कॉमर्स का रिजल्ट भी जारी किये जाने की संभावना है। इस साल ऐसा पहली बार हुआ कि मात्र 20 दिनों में ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का संचालन किया गया। वहीं पूर्व के वर्षों में ये परीक्षाएं एक महीने से भी अधिक समय तक चलती थीं। बता दें कि मैट्रिक परीक्षा इस वर्ष छह से 26 फरवरी तक ली गई थी। राज्यभर में बनाए गए 1238 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,21,678 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल मैट्रिक में जहां 95.38 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए थे, वहीं 2022 में पास होने वालों का रिजल्ट 95 फीसदी से ऊपर था।
जैक झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
झारखण्ड बोर्ड जैक 10वीं रिजल्ट 2024 (Jharkhand Board Matric Result 2024 ) रोल कोड व रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम की घोषणा के साथ टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की जाएगी। छात्रों की अधिक संख्या के चलते रिजल्ट के वक्त जैक की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in क्रैश हो सकती है या उसमें कोई तकनीकी समस्या आ सकती है। ऐसे में आपको एसएमएस की मदद से रिजल्ट चेक करने का तरीका भी आना चाहिए। एसएमएस अलर्ट पाने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। नीचे दिए गए लिंक ( JAC Result Link ) में आपको सिर्फ अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और कक्षा की जानकारी देनी होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद livehindustan.com आपको अलर्ट मैसेज भेजेगा। अलर्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : जैक 10वीं रिजल्ट में कौन सा जिला रहा अव्वल
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : जैक 10वीं रिजल्ट में पूर्वी सिंहभूम अव्वल और देवघर सबसे फिसड्डी रहा। ओवरऑल 91 फीसदी लड़कियां सफल हुईं और 89.70 लड़के सफल हुए।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : जैक मैट्रिक टॉपरों की सम्मानित करेगी सरकार
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : जैक चेयरमैन ने कहा है कि राज्य सरकारी की ओर से टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा। 2023 में 95 फ़ीसदी से अधिक छात्र-छात्रा सफल हुए थे।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : कैसा रहा जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : 90 फीसदी रहा मैट्रिक का रिजल्ट
– 2,05,110 विद्यार्थियों की फर्स्ट डिविजन आई।
– 1,53,733 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन से पास हुए।
– 19,555 स्टूडेंट्स की थर्ड डिविजन आई।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: जैक 10वीं रिजल्ट में बेटियां आगे
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: इस बार के जैक झारखंड बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों में बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91 रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 89.70 रहा। बोर्ड का कहना है कि अगले 10 दिनों में 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: इस बार 20 दिन पहले रिजल्ट
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: जैक बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर अनिल महतो ने कहा कि आम चुनाव को देखते हुए हम लोग जल्दी जारी कर रहे हैं। अन्य सालों के मुकाबले इस बार 20 दिन पहले रिजल्ट हुआ है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट इन jac.jharhand.gov.in , jacresults.com वेबसाइट्स पर देख सकते हैं। 12वीं बोर्ड से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हो रहा है।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: जैक 10वीं रिजल्ट में 90.39 फीसदी पास
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: जैक 10वीं रिजल्ट इस बार 90.39 फीसदी रहा। 3 लाख 38 हजार 398 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। इनमें से 205110 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। 153733 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन में पास हुए। सिर्फ 19555 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: जैक 10वीं रिजल्ट यहां करें चेक
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: जैक झारखंड बोर्ड के चेयरमैन ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है। www.jacresults.com , www.jac.jharkhand.gov.in , jac.nic.in और jharresults.nic.in के साथ लाइव हिन्दुस्तान पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: जैक 10वीं रिजल्ट जारी
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: जैक झारखंड बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष 90.31 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 205110 विद्यार्थी (54 फीसदी ) फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। करीब 1 लाख 53 हजार विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : शुरू होने वाली है जैक झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड द्वारा जैक 10वीं रिजल्ट 2024 की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। जैक मैट्रिक रिजल्ट 2024 की घोषणा पहली बार अप्रैल में हो रही है। जैक परिणाम लिंक को jacresults.com पर और वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। रोल कोड व रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : जैक स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें बढ़ीं
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : झारखंड एकेडमिक काउंसिल कुछ मिनट में जैक 10वीं और जैक 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी करने वाला है। झारखंड बोर्ड मैट्रिक और 12वीं साइंस के नतीजे जैसे ही जारी होंगे, इन्हें जेएसी की आधिकारिक साइट jac.jharkhand.gov.in पर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट की घड़ी नजदीक आते ही स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : पिछले साल जैक मैट्रिक रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : जैक 10वीं रिजल्ट में पिछले साल ओवरऑल बेटियों के सफल होने का प्रतिशत ज्यादा था। मैट्रिक में लड़कों की अपेक्षा ज्यादा लड़कियां शामिल हुईं। इसमें 2,23,958 छात्राएं शामिल हुई, जिसमें 2,13,990 पास हुई थीं। छात्राओं का पास प्रतिशत 95.54 फीसदी रहा था। वहीं, 2,03,336 छात्र मैट्रिक की परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 1,93,569 सफल हुए थे। छात्रों का पास प्रतिशत 95.19 फीसदी रहा था।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : ऐसे चेक करें जैक मैट्रिक रिजल्ट
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : ऐसे चेक करें झारखंड बोर्ड जैक मैट्रिक रिजल्ट
स्टेप 1: साढ़े 11 बजते ही सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com पर जाएं।
स्टेप 2: जैक मैट्रिक के स्टूडेंट्स JAC Matric Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 5: अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट भी ले लें।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : जैक मैट्रिक रिजल्ट में पिछले साल का जिलावार प्रदर्शन
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : जैक झारखंड बोर्ड 10वीं में जिलों का प्रदर्शन
1. कोडरमा 99.041%
2 हजारीबाग 98.155%
3 गिरिडीह 97.637%
4 चतरा 97.468%
5 ई. सिंहभूम 97.315%
6 सरायकेला 96.926%
7 पलामू 96.750%
8 धनबाद 96.191%
9 रामगढ़ 95.464%
10 बोकारो 95.447%
11 रांची 95.332%
12 पाकुड़ 94.997%
13 गोड्डा 94.983%
14 गढ़वा 94.848%
15 साहेबगंज 94.778%
16 जामताड़ा 94.226%
17 गुमला 94.200%
18 दुमका 93.839%
19 देवघर 92.959%
20 लातेहार 91.654%
21 खूंटी 91.546%
22 लोहरदगा 90.913%
23 सिमडेगा 89.847%
24 डब्ल्यू सिंहभूम 88.501%
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: वेबसाइट हुई क्रैश तो ऐसे पाएं SMS से झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: वेबसाइट हुई क्रैश तो ऐसे पाएं SMS से झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल 11.30 बजे मैट्रिक का रिजल्ट घोषित करेगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर या jac.jharkhand.gov.in पर नतीजे घोषित किए जाएंगे लेकिन छात्र livehindustan.com पर भी असानी के साथ अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। छात्रों की अधिक संख्या के चलते रिजल्ट के वक्त जैक की वेबसाइट क्रैश हो सकती है या उसमें कोई तकनीकी समस्या आ सकती है। ऐसे में आपको SMS की मदद से रिजल्ट चेक करने का तरीका भी आना चाहिए। SMS अलर्ट पाने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024
ऊपर दिए गए लिंक में आपको सिर्फ अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और कक्षा की जानकारी देनी होगी।
रिजल्ट जारी होने के बाद livehindustan.com आपको अलर्ट मैसेज भेजेगा। अलर्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : जैक 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट में होगी ये डिटेल
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : जैक 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट में होगी ये डिटेल
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट मार्कशीट में होगी ये डिटेल
– छात्र का नाम
– स्कूल संख्या
– केंद्र संख्या
– माता का नाम
– प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
– कुल अंक और प्रतिशत
– एसएससी की योग्यता स्थिति (पास/असफल)
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : देखें झारखंड बोर्ड जैक 10वीं रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड जैक 10वीं रिजल्ट jacresults.com और लाइव हिन्दुस्तान पर देख सकेंगे
जैक झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 2024- वेबसाइटों की सूची
www.livehindustan.com
jac.jharkhand.gov.in
jac.nic.in
jacresults.com और
jharresults.nic.in
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में ये स्टूडेंट बैठेंगे
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड परीक्षा में 2 विषय में न्यूनतम पास मार्क्स न लाने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। रिजल्ट के बाद इसकी तारीखें जारी की जाएंगी। 10वीं में गणित, इंग्लिश में काफी छात्रों की कंपार्टमेंट आती रही है। कंपार्टमेंट परीक्षा का समय आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बता दिया जाएगा।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड 10वीं ग्रेस मार्क्स नियम
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : अगर छात्र किसी एक विषय में 5 फीसदी अंक से फेल हो रहा हो तो झारखंड बोर्ड उसे 5 फीसदी तक ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है। वहीं अगर कोई छात्र दो सब्जेक्ट में फेल हो रहा है तो, बोर्ड दोनों सब्जेक्ट में तीन तीन फीसदी ग्रेस मार्क्स देकर उसे पास कर सकता है। अगर एक विषय में छात्र 5 फीसदी से अधिक अंकों से फेल न रहा हो या दो विषयों में 3-3 अंकों से अधिक से फेल रहो रहा हो तो बोर्ड उसे पास नहीं करता है।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम की फाइनल मार्कशीट
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। जैक 10वीं की फाइनल मार्कशीट कुछ दिनों के बाद छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से लेनी होगी। मार्कशीट में विद्यार्थी अपनी सभी डिटेल्स अच्छी तरह चेक कर लें।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : झारखंड बोर्ड परिणाम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी टॉपर्स के नामों की घोषणा
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024 Live : झारखंड कक्षा 10वीं के परिणाम 2024 कुछ देर में घोषित किए जाएंगे। बोर्ड परिणाम की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा जहां परिणाम की घोषणा के साथ टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की जाएगी। कुछ दिनों बाद टॉपरों को इनाम भी मिलेगा। नतीजों का लिंक jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर दिखने लगेगा।