PBKS vs MI Live score IPL 2024 updates : पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। ईशान किशन 8 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो ये मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पंजाब ने रिली रोसो को मौका दिया है, जिन्हें नीलामी में टीम ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन खराब रहा है। टीम ने जीत के साथ शुरुआत की थी लेकिन उस लय को बरकरार नहीं रख सकी और अगले 6 मैच में से पांच हार गई। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने जारी सीजन में अपने लगातार तीन मुकाबले गंवाए थे, हालांकि टीम ने अपने पिछले तीन मैच में से दो में जीत दर्ज की है। मुंबई ने आईपीएल 2024 में ज्यादातर मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी है।
PBKS vs MI Live score : रोहित शर्मा के हेलमेट पर लगी गेंद
PBKS vs MI Live score : मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हेलमेट पर गेंद लगी है। सैम करन के ओवर में उन्हें ये चोट लगी।
PBKS vs MI Live score : सूर्यकुमार यादव ने लगाई फिफ्टी
PBKS vs MI Live score : सूर्यकुमार यादव ने 34 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए हैं। आईपीएल 2024 में सूर्यकुमार यादव का ये दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार ने फिफ्टी बनाई थी।
PBKS vs MI Live score : रोहित और सूर्यकुमार के बीच 50 से ज्यादा की साझेदारी
PBKS vs MI Live score : रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। रोहित 28 और सूर्यकुमार 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs MI Live score : पावरप्ले में मुंबई का रहा दबदबा
PBKS vs MI Live score : मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 54 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 16 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। सूर्यकुमार ने 24 रन बनाए हैं।
PBKS vs MI Live score : ईशान किशन लौटे पवेलियन
PBKS vs MI Live score : मुंबई इंडियंस के स्टार सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 8 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। कागिसो रबाडा ने उन्हें आउट किया।
PBKS vs MI Live score : मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू
PBKS vs MI Live score : रोहित शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर मौजूद हैं। शुरुआती दो ओवर में मुंबई ने 18 रन बनाए हैं।
PBKS vs MI Live score : पंजाब ने किया एक बदलाव
PBKS vs MI Live score : पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के लिए एक बदलाव किया है। जॉनी बेयरस्टो की जगह रिली रोसो को मौका दिया गया है।
PBKS vs MI Live score : पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
PBKS vs MI Live score : पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन):रिले रोसौव, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह
PBKS vs MI Live score : मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन
PBKS vs MI Live score : मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमराह
PBKS vs MI Live score : पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
PBKS vs MI Live score : पंजाब किंग्स ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
PBKS vs MI Live score : पंजाब वर्सेस मुंबई मैच के लिए कुछ देर में होगा टॉस
PBKS vs MI Live score : पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होने वाला है। पंजाब की ओर से एक बार फिर सैम करन कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
PBKS vs MI Live score :टॉप ऑर्डर से होंगी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
PBKS vs MI Live score :रोहित शर्मा और ईशान किशन पर एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं। चोट के बाद वापसी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने अब तक मिश्रित परिणाम दिए हैं।
PBKS vs MI Live score :हार्दिक की फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन
PBKS vs MI Live score :मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की फॉर्म और टीम में भूमिका पर सवाल उठ रहे है। हार्दिक ने कुछ मैचों में गेंदबाजी की लेकिन कुछ मैचों में वह गेंद से दूर रहे। इस दौरान वह काफी महंगे भी रहे। बल्ले से भी वह ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके और कई मौके पर धीमी गति से रन बनाते हुए नजर आए हैं।
PBKS vs MI Live score :जीत की तलाश में मुंबई इंडियंस की टीम
PBKS vs MI Live score :हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि फ्रेंचाइजी का शुरुआती मैच हारने का सिलसिला काफी पुराना रहा है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो जीत से टीम वापसी करने में कामयाब हुई लेकिन रोहित शर्मा के शतक के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में टीम को हार मिली।
PBKS vs MI Live score :गेंदबाजों को दिखाना होगा दम
PBKS vs MI Live score :पंजाब किंग्स के लिए सैम करन और कागिसो रबाडा ने अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल की भारतीय तेज गेंदबाजी जोड़ी बल्लेबाजों के लिए आसान शिकार रही है। सैम ने आठ और रबाडा ने नौ विकेट चटकाए हैं।
PBKS vs MI Live score : शशांक सिंह और आशुतोष से बड़ी पारी की उम्मीद
PBKS vs MI Live score : पंजाब किंग्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इस सत्र में पंजाब की टीम के लिए अंजान भारतीय खिलाड़ियों शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन ये दोनों निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं और उन्होंने एक से अधिक बार शीर्ष क्रम के खराब प्रदर्शन की भरपाई की है।
PBKS vs MI Live score : पंजाब और मुंबई ने पिछला मैच गंवाया
PBKS vs MI Live score : पंजाब और मुंबई दोनों ने चार-चार मैच गंवाए है। दोनों ने अपने पिछले मैच हारे हैं और इस मैच में जीत के साथ वापसी करने की कोशिश करेंगे। पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं, जोकि टीम के लिए बड़ा झटका है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम पिछले कुछ मैचों में दमदार प्रदर्शन करते हुए नजर आई है।
PBKS vs MI Live score : पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों के पास 2-2 अंत
PBKS vs MI Live score : पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 6-6 मैच खेले हैं और इतने मैचों के बाद दोनों टीमों के समान चार अंक है। दोनों की नेट रन देकर में दशमलव अंकों का अंतर है। पंजाब माइनस 0.218 के नेट रन रेट से सातवें, जबकि मुंबई इंडियंस (माइन 0.234) आठवें स्थान पर है।
PBKS vs MI Live Score – हार का सिलसिला तोड़ेगी एमआई?
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन घर से बाहर दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मैचों में टीम को हार मिली है। एक मैच टीम गुजरात टाइटन्स के खिलाफ और एक मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हारी है। ऐसे में क्या टीम इस हार के सिलसिले को तोड़ेगी?
PBKS vs MI Live Score- रोहित शर्मा का आज 250वां मैच
PBKS vs MI Live Score- रोहित शर्मा आज अपना 250वां आईपीएल मैच खेलेंगे। वह एमएस धोनी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले मात्र दूसरे खिलाड़ी बनेंगे। माही अभी तक 256 आईपीएल मैच खेल चुके हैं।