PM Narendra Modi Meerut Railly Live Update: लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मेरठ पहुंच गए हैं। सवा तीन बजे के आसपास प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर मेरठ में उतरा है। पश्चिमी यूपी का रण जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मेरठ की धरती से भाजपा की रैली की शुरुआत करने जा रहे हैं। पीएम मोदी मेरठ में शंखनाद रैली से चुनावी आगाज करेंगे। पन्द्रह साल बाद राजग का हिस्सा बने रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी उनके साथ मंच साझा करेंगे। यह लगातार तीसरा मौका होगा जब पीएम मोदी मेरठ से रैली की शुरुआत करेंगे। इससे पहले 2014 और 2019 भी पीएम मोदी ने मेरठ की धरती से ही चुनाव रैली की शुरुआत की थी। इसके बाद मुरादाबाद और सहारनपुर में प्रधानमंत्री की दो चुनावी रैलियां प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में मेरठ पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां करीब 90 मिनट रहेंगे। मेरठ में पीएम की रैली का कार्यक्रम पूरे एक घंटे का है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपराह्न 2.45 बजे नई दिल्ली से हेलीकॉप्टर से मेरठ रवाना हुए। 3.30 से शाम 4.30 बजे रैली संबोधन का कार्यक्रम है। 4.45 बजे प्रधानमंत्री नई दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे। इस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्रांतिधरा पर करीब 90 मिनट रहेंगे। एक घंटे की रैली से वह चुनावी आगाज करेंगे। क्रांतिधरा से देश, प्रदेश को सियासी संदेश देंगे।
PM Modi Meerut Railly LIVE: क्या जानों तुम अपने दौर से कितना लड़ा हूं मैं…जयंत चौधरी
PM Modi Meerut Live: मेरठ में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में जयंत चौधरी ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने यहीं से चुनावी यात्रा शुरू की थी। वहीं जयंत चौधरी ने अपना भाषण शेर के साथ खत्म किया। उन्होंने कहा, ‘क्या जानों तुम अपने दौर से कितना लड़ा हूं मैं… समय की भीती पर काल का एक पत्थर पर जड़ा हूं।’
PM Modi Meerut Railly LIVE: चौधरी साहब को भारत रत्न मिला : जयंत चौधरी
PM Modi Meerut Live: पीएम मोदी के संबोधन से पहले रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने संबोधन शुरू किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए जयंत चौधरी ने कहा, राष्ट्र निर्माण चौधरी साहब का योगदान रहा है। चौधरी साहब को भारत रत्न गरीबों का सम्मान है। उन्होंने कहा, चौधरी साहब जाति भेद के खिलाफ थे, लिंग भेद के खिलाफ थे। अपने भाषण के आखिरी संबोधन में जयंत ने कहा, क्या जानों तुम अपने दौर कितना लड़ा हूं मैं, समय की खेती पर एक काल सा पत्थर जड़ा हूं मैं।
PM Modi Meerut Railly LIVE: आज पीएम मोदी नहीं होते तो चौधरी साहब को नहीं मिलता भारत रत्न
PM Modi Meerut Live: मेरठ के मोदीपुर में हो रहे भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हम और आप इस बात को जानते हैं अगर आज पीएम मोदी नहीं होते तो धरती पुत्र चौधरी साहब को भारत रत्न नहीं मिलने वाला था।
PM Modi Meerut Railly LIVE : मेरठ में भाजपा के मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
PM Modi Meerut Live: मेरठ में आयोजित भाजपा की रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के मंच पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी यहां से तीसरी बार लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी ने मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले लोगों से मुलाकात की। मंच पर सीएम योगी, हरियाण के सीएम नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद थे। इसके अलावा ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अलावा जयंत चौधरी भी मंच पर दिखे।
PM Modi Meerut Railly LIVE : मोदी की रैली में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
PM Modi Meerut Live: भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच कार्यकर्ता और लोगों से भरे मेरठ के मैदान में जल्द ही चुनावी शंखनाद होने जा रहा है। रैली में कार्यकर्ताओं को उत्साह बना हुआ है। लोग प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुखौटे लगाकर मैदान में अपने नेताओं को सुनने का इंतजार कर रहे हैं। रैली के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। सघन चेकिंग के साथ आसपास की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई हैं। 2019 में भी प्रधानमंत्री ने मेरठ से ही चुनाव अभियान का आगाज किया था। आज की रैली से साफ हो जाएगा कि भाजपा के आगामी चुनाव में क्या तेवर और मुद्दे रहने वाले हैं।
PM Modi Meerut Railly LIVE :मेरठ से भाजपा का चुनावी शंखनाद कुछ ही देर में, मुख्यमंत्री पहुंचे
PM Modi Meerut Live: लोकसभा चुनावों का शंखनाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में मेरठ पहुंचने वाले हैं। मोदीपुरम स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान में मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर लोकसभा सीटों के कार्यकर्ता और लोग रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं। रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के डॉ.संजय निषाद आ चुके हैं। इस रैली में रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी पहुंचने जा रहे हैं।
PM Modi Meerut Railly LIVE : मेरठ में बोले राजभर, सपा-बसपा, कांग्रेस ने दुख दिया उसका निवारण एनडीए करेगा
PM Modi Railly Live: मोदी की रैली में शामिल होने के लिए मेरठ पहुंचे योगी के मंत्री राजभर ने कहा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने दुख दिया, उसका निवारण एनडीए करेगा। उन्होंने कहा, चार जून को 400 सीट का नारा पूरा होगा। उन्होंने कहा, एनडीए हमारे आपके दुख के निवारण के लिए बना है। उन्होंने कहा, सपा और कांग्रेस की सरकारों में दंगे होते थे। मोदी और योगी को धन्यवाद देते हुए राजभर बोले-यूपी में सात साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है, ये सरकार की बड़ी उपलब्धि है। देश में अब अमन चैन बना। मुस्लिमों से की अपील करते हुए राजभर बोले-गंगा बह रही है हाथ धो लो। सपा, बसपा और कांग्रेस के चक्कर में मत पड़ो, जो नफरत सपा कांग्रेस ने नफरत का बीज बोया था, भाजपा ने अमन चैन कायम किया है।