ऐप पर पढ़ें
IPL 2024 Updated Points Table After SRH vs MI- आईपीएल के इतिहास के रिकॉर्ड तोड़ मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में काफी अच्छा फेरबदल देखने को मिला है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एमआई को धूल चटाने के बाद टॉप-4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। वहीं सीजन का लगातार दूसरा मुकाबला हारने के बाद हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस 9वें पायदान पर खिसक गई है। टॉप-4 में अब सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें हैं। सीएसके पहले तो आरआर दूसरे पायदान पर हैं, वहीं केकेआर चौथे स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह मैच जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में 4 पायदान की छलांग लगाई है। SRH vs MI मैच से पहले पैट कमिंस की टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर थी, मगर यह मैच 31 रनों से जीतने के बाद हैदराबाद की टीम 2 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। हैदराबाद के 2 मैचों में 2 अंक है और उनका नेट रन रेट +0.675 का है।
SRH vs MI : हार्दिक पांड्या ने बीच मैच में डाले हथियार, हालत खस्ता देख रोहित ने संभाली टीम की कमान
वहीं हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सीजन का लगातार दूसरा मुकाबला हारने के बाद टीम 8वें से 9वें पायदान पर खिसक गई है। एमआई का नेट रन रेट -0.925 का है। मुंबई से नीचे इस समय सिर्फ लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम है।
आईपीएल 2024 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नोट रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
चेन्नई सुपर किंग्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +1.979 |
राजस्थान रॉयल्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +1.000 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.675 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.200 |
पंजाब किंग्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.025 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.180 |
गुजरात टाइटन्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -1.425 |
दिल्ली कैपिटल्स | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.455 |
मुंबई इंडियंस | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -0.925 |
लखनऊ सुपर जाएंट्स | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -1.000 |