SRH vs MI Live score IPL 2024 updates : आईपीएल 2024 का आठवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और एडन मार्करम के तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट टोटल बना दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन विकेट खोकर 263 रन बनाए थे, जोकि आईपीएल का हाईएस्ट टोटल था। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि चौथे ओवर में ईशान किशन के रूप में टीम को पहला झटका लगा। ईशान 34 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 12 गेंद में 26 रन बनाए। नमन ने 14 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 34 गेंद में 64 रन की दमदार पारी खेली।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी रही। मयंक अग्रवाल और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। मयंक न 13 गेंद में 11 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने सिर्फ 18 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हेड 24 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने 16 गेंद में फिफ्टी जड़ दी है और वह सनराइजर्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक 23 गेंद में 63 रन की धमाकेदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। मार्करम 28 गेंद में 42 रन, जबकि हेनरिक क्लासेन 34 गेंद में 80 रन बनाकर नाबाद लौटे।
SRH vs MI Live score
SRH Live Score – 277/3 (20)
MI Score – 185/4 (15)
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) – ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट
SRH vs MI Live Score- मुंबई को आखिरी 4 ओवर में चाहिए 88 रन
SRH vs MI Live Score-मुंबई ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 190 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 24 गेंद में 88 रन चाहिए। हार्दिक और डेविड क्रीज पर मौजूद हैं।
SRH vs MI Live Score- तिलक 64 रन बनाकर लौटे पवेलियन
SRH vs MI Live Score- मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा 34 गेंद में 64 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मुंबई का 182 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा है। पैट कमिंस को मैच में दूसरा विकेट मिला है।
SRH vs MI Live Score- मुंबई ने 13 ओवर में बनाए 170 रन
SRH vs MI Live Score-मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर में तीन विकेट खोकर 170 रन बनाए हैं। टीम को यहां से जीतने के लिए 42 गेंद में 108 रन चाहिए। तिलक वर्मा 29 गेंद में 54 रन और हार्दिक 11 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SRH vs MI Live Score- नमन लौटे पवेलियन
SRH vs MI Live Score-मुंबई इंडियंस को 11वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। नमन 14 गेंद में 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक पांड्या क्रीज पर उतरे हैं।
SRH vs MI Live Score- तिलक वर्मा ने लगाई फिफ्टी
SRH vs MI Live Score- तिलक वर्मा ने 24 गेंद मेंं अर्धशतक जड़ दिया है। 10वें ओवर में तिलक वर्मा ने तीन छक्के जड़े हैं। मुंबई की टीम 150 के करीब पहुंच गई है। तिलक ने अपनी पारी में 5 छक्के और दो चौके लगाए।
SRH vs MI Live Score- मुंबई को जीत के लिए 159 रन चाहिए
SRH vs MI Live Score- मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में दो विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 66 गेंद में 159 रन चाहिए। तिलक और नमन क्रीज पर मौजूद हैं। पैट कमिंस और शाहबाज को 1-1 विकेट मिला है।
SRH vs MI Live Score- मुंबई का स्कोर 100 के पार
SRH vs MI Live Score- मुंबई इंडियंस की टीम 8वें ओवर में 100 के पार पहुंच गई है। टीम को यहां से जीत के लिए 72 गेंद में 176 रन चाहिए। मुंबई ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 101 रन बनाए हैं। तिलक 19 और नमन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SRH vs MI Live Score- रोहित शर्मा हुए आउट
SRH vs MI Live Score- मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पैट कमिंस ने उन्हें आउट किया। मुंबई का ये दूसरा विकेट गिरा है।
SRH vs MI Live Score- ईशान किशन लौटे पवेलियन
SRH vs MI Live Score-सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 13 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। शाहबाज ने उन्हें कैच आउट करवाया। रोहित और ईशान के बीच पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई।
SRH vs MI Live Score- मुंबई की धमाकेदार शुरुआत
SRH vs MI Live Score- मुंबई इंडियंस ने तीन ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। ईशान किशन ने तीसरे ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर कुल 23 रन बटोरे।
SRH vs MI Live Score- मुंबई की बल्लेबाजी शुरू
SRH vs MI Live Score- मुंबई को जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य मिला है। रोहित शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर पहुंच गए हैं।
SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया हाईएस्ट टोटल
SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का सबसे हाईएस्ट टोटल बना दिया है। हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए। इससे पहले ये रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम था। आरसीबी ने वॉरियर्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 263 रन बनाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद में नाबाद 80 रन बनाए।
SRH vs MI Live Score- हैदराबाद ने बनाए 277 रन
SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट टोटल बना दिया है। हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए।
SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 250 के पार
SRH vs MI Live Score-सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं। आईपीएल के इतिहास का ये तीसरा हाईएस्ट टोटल बन गया है। एक ओवर में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड टूट सकता है, जोकि आरसीबी ने बनाया था। आरसीबी ने 5 विकेट खोकर 263 रन बनाए।
SRH vs MI Live Score- जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में दिए 30 रन
SRH vs MI Live Score- तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 26 रन दिए हैं। अन्य गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है। बुमराह को इस मैच में विकेट नहीं मिला है।
SRH vs MI Live Score- क्लासेन ने लगाई फिफ्टी
SRH vs MI Live Score- हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंद में 50 रन पूरे कर लिए हैं। ये पारी का तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले ट्रेविस हेड और अभिषेक फिफ्टी लगा चुके हैं।
SRH vs MI Live Score- मफाका ने 4 ओवर में लुटाए 66 रन
SRH vs MI Live Score- डेब्यू मैच खेल रहे क्वेना मफाका ने 4 ओवर में 66 रन लुटाए हैं। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर मुंबई के सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई है। क्लासेन और मार्करम भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
SRH vs MI Live Score- हैदराबाद ने 16 ओवर में बनाए 214 रन
SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 214 रन बना लिए हैं। क्लासेन 30 और मार्करम 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SRH vs MI Live Score- हैदराबाद ने 13 ओवर में बनाए 177 रन
SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं। मार्करम और क्लासेन क्रीज पर मौजूद हैं।
SRH vs MI Live Score- अभिषेक की धमाकेदारी पारी का हुआ अंत
SRH vs MI Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद को 11वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। अभिषेक 23 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला ने उन्हें आउट किया।